चंदा,मेरे चंदा,औ चंदा,
जब से तुझको देखा,तुझको ही देखा,
जहाँ देखा,बस तेरा नजारा ही देखा |
चंदा,मेरे चंदा,औ चंदा,
जब से तुझको देखा,
रंग ही रंग घुल गये,पूरे जहाँ में ,
हर फूल,हर पत्ता गाने लगा,
हर भंवरा बस चुपचाप सुनने लगा |
चंदा,मेरे चंदा,औ चंदा,
नीचे चंदा देख,ऊपर चंदा भी शरमा उठा,
तारे भी अपनी चमक खो बैठे |
चंदा,मेरे चंदा,औ चंदा,
चंदा,मेरे चंदा,औ चंदा |
Written By Mamta Gupta